न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

एयर इंडिया विमान दुर्घटना: 241 लोगों की मौत, अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। विमान में सवार लोगों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। इस घातक प्लेन क्रैश में अभी तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है… पूरी खबर पढ़ें
ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, IRCG चीफ हुसैन सलामी समेत 3 साइंटिस्ट ढेर

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला कर ईरान की कमर तोड़ दी है. शुक्रवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले हुए जिसमें ईरान को संभलने का मौका नहीं दिया और ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. इजरायल के हमले में IRCG यानी ईरान रिवॉलुशनरी गार्ड्स कमांडर चीफ हुसैन सलामी की मौत हो गई है. साथ ही कई टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिक भी मारे गए हैं… पूरी खबर पढ़ें
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत, सीआर पाटिल ने की पुष्टि

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का बुधवार दोपहर हुए एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 230 यात्री, 2 नवजात और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: AI द्वारा बनाया गया सोते हुए आदमी का वीडियो जो शेर के हमले से बच गया, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क के किनारे सो रहे एक व्यक्ति को शेर सूंघता है और फिर उसे नजरअंदाज करके निकल जाता है. सीसीटीवी फुटेज इन दिनो सोशल मीडिया पर भारत का एक वीडियो बताकर वायरल हो रहा है. तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें





