न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

लखनऊ बस हादसा: चलती बस बनी आग का गोला, दो बच्चों समेत 5 की मौत

गुरुवार सुबह लखनऊ के बाहरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बस आग की भट्टी में बदल गई. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए जिनकी जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ी जा रही है… पूरी खबर पढ़ें
जम्मू कश्मीर के त्राल में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. इसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया है. दो आतंकियों के अभी भी मौजूद होने की खबर है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है… पूरी खबर पढ़ें
‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी के साथ जीशान अय्यूब की एंट्री

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर ‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीरीज में मशहूर वकील माधव मिश्रा के किरदार में नजर आने वाले हैं। जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली इस पॉपुलर कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का चौथा सीजन 29 मई से रिलीज किया जाएगा। मंगलवार को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में शो को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: पाकिस्तान में हुई तबाही का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार शाम सीजफायर पर ऐलान हुआ. वहीं बीते दिन सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने राष्ट्र को संबोधित भी किया और पाकिस्तान को खुले शब्दों में चेतावनी दी. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युद्ध की स्थिति बनी हुई है, और एक फाइटर जेट इलाके में ब्लास्ट कर रहा है… पूरी खबर पढ़ें





