ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

Stock Market : टैरिफ वॉर के बीच भारतीय बाजार में जोरदार उछाल, दुनियाभर से मिल रहे शुभ संकेत

सोमवार को भारतीय बाजार में आई भारी गिरावट के बाद आज, मंगलवार को बाजार ने जोरदार वापसी की है. सुबह की ट्रेडिंग में BSE सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा चढ़ गया और निफ्टी भी 22,400 के पार निकल गया. बाजार में यह तेजी एशियाई बाजारों की रिकवरी और अमेरिकी फ्यूचर्स में मजबूती के चलते आई है… पूरी खबर पढ़ें

 

RCB ने MI के खिलाफ दर्ज की रोमांचक जीत, विराट ने रच दिया इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी और पहले भारतीय बन गए. विराट ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की… पूरी खबर पढ़ें

 

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है दमदार कहानी

साल 2025 में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज होने वाली है और इन्हीं में से एक है इमरान हाशमी स्टारर ‘ग्राउंड जीरो’। 7 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में इमरान हाशमी बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है… पूरी खबर पढ़ें

 

ब्लैक मंडे 2025: पाँच ऐतिहासिक विश्व आर्थिक संकटों की परछाईं में छिपा एक नया तूफान!

आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और ब्लैक मंडे के रूप में दर्ज हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित जवाबी टैरिफ के असर से न सिर्फ वैश्विक बाजार लड़खड़ा गए हैं, बल्कि भारतीय शेयर बाजार में भी भूचाल आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 5% से अधिक की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा कर दिए… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button