न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत में मिला MPOX का संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन में रखा गया संदिग्ध

भारत में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिलने की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) से प्रभावित देश से लौटे एक युवा रोगी को वायरस के संदिग्ध मामले के रूप में पहचाना गया है। रोगी को एक अस्पताल में आसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल रोगी की हालत स्थिर बताई जा रही है। एमपॉक्स की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए रोगी के सैंपल का टेस्ट किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें
भारत को मिला 7वां स्वर्ण पदक, जैवलिन थ्रो में सिल्वर से गोल्ड में बदला नवदीप का मैडल

पैरालंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी है। पेरिस पैरालंपिक में 7 सितंबर (शुनिवार) को मेन्स जैवलिन थ्रो (F41) स्पर्धा में भारत के नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह पुरुषों की भाला एफ41 श्रेणी में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही पैरालंपिक गेम्स में भारत के 7 गोल्ड मेडल हो चुके हैं। भारत ने किसी भी पैरालंपिक में इतने गोल्ड नहीं जीते थे… पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड स्टार रणवीर-दीपिका के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड की इस फेमस दंपत्ति के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: गेट फांदते हुए अखिलेश यादव का यह वीडियो वर्तमान का नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अखिलेश एक परिसर के बंद गेट पर चढ़कर उसे फांदते हुए नजर आ रहे हैं…पढ़ें पूरी खबर





