Nepal: लापता ‘तारा एयरलाइन्स’ के क्रैश होने की हुई पुष्टि, थासांग-2 के सानोसवेयर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Nepal: लापता ‘तारा एयरलाइन्स’ के क्रैश होने की हुई पुष्टि, थासांग-2 के सानोसवेयर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
रविवार को नेपाल से लापता हुए तारा एयर के विमान के क्रैश होने की पुष्टि हुई है। नेपाल सेना ने विमान के मलबे की तस्वीर जारी की है। विमान का मलबा पहाड़ पर मिला है। थासांग-2 के सानोसवेयर में विमान का मलबा मिला है। हालांकि इसमें सवार यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। विमान में चार भारतीय सवार थे। विमान का मलबा मिलने के बाद अब टीम ने मौके पर पहाड़ों पर तलाश शुरू कर दी है। विमान में सवार यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
🔲 नेपाल: मस्टैंग में थासांग-2 के सानोसवेयर में तारा एयर का दुर्घटनाग्रस्त विमान।
(फोटो सोर्स: नेपाल सेना)#Nepal pic.twitter.com/elyblI4aDy
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 30, 2022
नेपाल पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारी ने बताया, “यात्रियों के कुछ शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।”
बता दें रविवार को चार भारतीयों सहित 22 यात्रियों को पोखरा से जोमसोम ले जा रही एक नेपाल की ही प्राइवेट एयरलाइन तारा एयर की एक फ्लाइट लापता हो गई। अधिकारियों के हवाले दी गयी जानकारी के मुताबिक तारा एअर के विमान सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा (Pokhara) से जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरी थी।





