ताज़ा खबरें

NCP बागी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को शरद पवार ने पार्टी से निकाला

NCP बागी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को शरद पवार ने पार्टी से निकाला

 

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने बड़ा फैसला लिया है। एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की मांग पर एक्शन लेते हुए शरद पवार ने सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की पार्टी से सदस्य्ता रद्द कर दी है।

 

 

बता दें कि सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा था कि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने 2 जुलाई को पार्टी संविधान और नियमों का सीधा उल्लंघन किया, जो पार्टी की सदस्यता से परित्याग और अयोग्यता के समान था। इसीलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए।

सुप्रिया सुले ने कहा, “मैं शरद पवार से अनुरोध करती हूं कि वे तत्काल कार्रवाई करें और सक्षम प्राधिकारी के समक्ष संसद सदस्यों के खिलाफ भारत के संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्यता याचिका दायर करें।

गौरतलब है कि बीते रविवार को एनसीपी नेता अजित पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी और शिवसेना सरकार का समर्थन किया है। अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। जबकि एनसीपी के अन्य 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button