ताज़ा खबरेंमनोरंजन

NCB की पूछताछ में रिया ने लिया सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम, समन भेज सकती है एजेंसी

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने एनसीबी से हुई पूछताछ में बॉलीवुड के करीब 25 लोगों के नाम लिए हैं इनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत एक डिजाइनर का नाम शामिल है।

एजेंसी अब दोनों अभिनेत्रियों समेत फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को समन भेज सकती है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

अपनी माँ के फ़ोन से करती थी ड्रग पैडलर से बात।

ख़बरों के मुताबिक रिया ड्रग पैडलर से अपनी मां के फोन से बात करती थीं। रिया के घर पर एनसीबी की रेड के समय पर एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इसके डेटा से कुछ वॉट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातें हुईं थीं।

ये भी पढ़े : SSR CASE LIVE: ड्रग पैडलर्स क्रिस कोस्टा और सूर्यदीप को NCB ने किया गिरफ्तार

NCB पूछताछ में ये किये खुलासे।

रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में अपनी भूमिका और वित्त संभालने की बात स्वीकार कर ली थी। सूत्रों ने पहले दावा किया था कि एनसीबी की पूछताछ के दौरान, रिया ने बॉलीवुड हस्तियों के कुछ नामों का खुलासा किया था जो दवाओं का सेवन और उनकी खरीद करते हैं। रिया ने बताया कि बॉलीवुड के ये बड़े नाम सुशांत के लोनावाला के फॉर्म हाउस में आते थे।

बता दें ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को जमानत नहीं मिली है। इनके साथ ही अदालत ने अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। फिलहाल ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button