ताज़ा खबरें

नयनतारा-विग्नेश शिवन ने शादी के बाद तिरुपति मंदिर में ऐसा क्या किया कि मांगनी पड़ी माफ़ी, जाने क्या है पूरा मामला

नयनतारा-विग्नेश शिवन ने शादी के बाद तिरुपति मंदिर में ऐसा क्या किया कि मांगनी पड़ी माफ़ी, जाने क्या है पूरा मामला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा नयनतारा और फिल्म निदेशक विग्नेश शिवन बीती 9 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के अगले दिन ही नव युगल जोड़ा आशीर्वाद लेने भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर पहुंचा, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि नव युगल को मंदिर प्रशासन की ओर से लीगल नोटिस मिला गया, यहां तक की इसे लेकर नए जोड़े को माफी तक मांगनी पड़ी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayanthara (@nayan_thara_officiall)

 

दरअसल, नयनतारा अपने पति विग्नेश के साथ भगवान वेंकटेश्वर के कल्याणोत्सव में हिस्सा लेने के लिए मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने जमकर फोटोशूट करवाया जब यह तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने देखा कि फोटो क्लिक करवाते समय अदाकारा नयनतारा ने चप्पल पहनी हुई थी, जबकि मंदिर में  जूते, चप्पल पहनकर जाना सख्त माना है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मंदिर प्रशासन ने तुरंत ही उन्हें लीगल नोटिस जारी कर दिया।

हालांकि इसके लिए शिवन ने माफ़ी मांग ली है। मांफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम हमेशा से तिरुपति में शादी करना चाहते थे, पर नहीं कर पाए। पर शादी के तुरंत बाद हम वहां दर्शनों के लिए पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने हमें देखकर फोटो लेना शुरू कर दिया। इस सबके बीच हमें याद नहीं रहा कि हमने अपने जूते नहीं उतारे थे। जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं, भगवान तिरुपति पर हमारी पूरी श्रद्धा है। हम किसी की भी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे।’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button