मनोरंजन

सलमान खान के साथ नजर आएंगी नयनतारा, अप्रैल से शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग

फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। साउथ की सुपरस्टार नयनतारा अब बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली करेंगे, जबकि इसे दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत बनाया जाएगा।

प्रोडक्शन हाउस ने इस ऐलान के साथ नयनतारा का स्वागत करते हुए उन्हें “द क्वीन” बताया और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। वहीं सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की पुष्टि की और बताया कि इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी।

यह पहली बार होगा जब सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू साथ काम करेंगे। दिल राजू और पेडिपल्ली इससे पहले ‘Yevadu’ और ‘Varisu’ जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

फिल्म में नयनतारा के जुड़ने से इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस नई जोड़ी को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है और फिल्म के पैन-इंडिया लेवल पर हिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, सलमान खान जल्द ही Maatrubhumi में नजर आएंगे, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देंगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button