टाइम मैगजीन की ‘World Greatest Places’ की लिस्ट में भारत के दो होटलों का नाम

टाइम मैगजीन ने हाल ही में विश्व के सबसे महान स्थानों की अपनी 2025 सूची की घोषणा की है. इस आंकलन में “दुनिया भर के अनोखे स्थानों और अनुभवों” पर प्रकाश डाला गया है. और कमाल की बात तो यह है कि इस लिस्ट में भारत के दो होटलों का नाम शामिल है. इस लिस्ट में होटल, क्रूज, रेस्टोरेंट, आकर्षण, संग्रहालय, पार्क आदि शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि इस साल भारत से दो होटल संपत्तियां और एक रेस्तरां प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं. रैफल्स जयपुर और बंधवगढ़ में ओबेरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिजॉर्ट को “रहने के लिए स्थान” श्रेणी में शामिल किया गया.
रैफल्स जयपुर

रैफल्स जयपुर के पास कुकस शहर में स्थित एक आलीशान होटल है, जो 2024 में खुला था. टाइम मैगजीन ने इस होटल को लिस्ट में जारी करते हुए बताया, एक जनाना से प्रेरित, यह प्रॉपर्टी एक डिजाइन मास्टरपीस है. हाथ से नक्काशीदार मार्बल, मुगल-शैली के मेहराब, जालीदार स्क्रीन और ठीकरी कला, इस क्षेत्र के लिए अद्वितीय पारंपरिक कांच और दर्पण मोजेक हैं.
ओबेरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्ट

21 एकड़ में फैले ओबेरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्ट मध्य प्रदेश के मशहूर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है. यह रिजर्व अपने सफारी के लिए फेमस है, जहां आप अपने प्राकृतिक आवास में बेहद लोकप्रिय रॉयल बंगाल टाइगर्स को देख सकते हैं. ओबरॉय होटल मेहमानों को वन्यजीव से जुड़े कई अनुभवों को प्रदान करता है.
टाइम मैगजीन ने लिखा, मार्च के महीने में खोला गया यह आलीशान होटल 19 विशाल, वातानुकूलित टेंटों से बना हुआ है, जिसमें सभी का अपना बगीचा है और दोनिजी पूल विला भी है. यहां एक स्पा, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और फिटनेस सेंटर, झील और पैदल चलने के रास्तों के नजारे वाले हरे-भरे बगीचे हैं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





