ताज़ा खबरें

बिहार सीएम नीतीश कुमार की सिक्योरिटी में भारी चूक, सीएम से कुछ दूरी पर फूटा बम

बिहार सीएम नीतीश कुमारकी सिक्योरिटी में भारी चूक, सीएम से कुछ दूरी पर फूटा बम

 

बिहार के नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बिहार के नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसभा स्थल के पास बम फेंका गया है। बताया जाता है कि धमाका नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर हुआ।इससे पहले 27 मार्च को पटना के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार मुक्का मारा गया था।

 

बताया जा रहा है कि पंडाल में बनाये गए मंच के पीछे धमाका हुआ। पहले लगा कि फायरिंग की गई है, बाद में पटाखा फोड़ने की बात सामने आई। आरोपी की पहचान 22 साल के शुभम आदित्य के रूप में हुई है। उसके पास से पटाखा और माचिस मिली है। इससे कारपेट जल गई।

पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे रहे हैं, इसी सिलसिले में वो नालंदा में थे, जहां बम फोड़े जाने की घटना हुई है। हालांकि नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मामले में पुलिस ने एक की गिरफ्तारी भी की है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button