ताज़ा खबरें

मणिपुर: एन बीरेन सिंह ने ली सीएम पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

मणिपुर: एन बीरेन सिंह ने ली सीएम पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

 

एन बीरेन सिंह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आज दोपहर तीन बजे मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले रविवार को एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

 

एन बीरेन सिंह ने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

 

शपथ लेने के बाद बीरेन सिंह ने कहा कि मेरी सरकार का पहला कदम इसे भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना होगा। मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। उन्होंने कहा कि उनका अगला कदम यह होगा कि राज्य से किसी भी तरह के मादक पदार्थ संबंधी मामले को खत्म किया जाए। तीसरा मैं यह देखने की कोशिश करूंगा कि राज्य में सक्रिय सभी विद्रोहियों को बातचीत की मेज पर लाया जाए और संवाद हों। ये तीनों मेरे प्राथमिक कर्तव्य होंगे।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button