ताज़ा खबरें

Mumbai Update: आंधी में होर्डिंग गिरने से आठ की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल, सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों को 5 लाख रूपये देने का किया ऐलान

Mumbai Update: आंधी में होर्डिंग गिरने से चार की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों को 5 लाख रूपये देने का किया ऐलान

 

मुंबई में आज सोमवार को जोर की आंधी आयी जिसके चलते कई पेड़, एक लोहे का ढांचा और एक बड़ी होर्डिंग गिर गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक होर्डिंग गिरने से अब तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। यह हादसा स्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर ईस्ट के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप के पास हुआ।

हादसे की जानकारी मिलती से ही सूबे की मुखिया एक नाथ शिंदे एकनाथ शिंदे दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है…लगभग 57 फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है…घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा…”

वहीं इस हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक बड़ा होर्डिंग गिरा है…कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है…अभी लोगों के फंसे होने की संभावना है…रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है…इसकी जांच होगी और सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…”

इस घटना पर BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “होर्डिंग के नीचे 30-35 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे में कुल 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। बचाव कार्य चल रहा है…”

इसके साथ ही इस मामले पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा, “मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button