खेल

मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे MI के कप्तान

22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के आगाज से ठीक पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी टीम के कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को MI टीम की कमान सौंपी है.

दरअसल, पिछले सीजन के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा था, जिसके चलते वह इस सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. मुंबई में बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद हार्दिक पंड्या और हेड कोच महेला जयवर्धने ने इसकी जानकारी दी.

 

बता दें कि मुंबई को अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है. चेन्नई में होने वाले इस मुकाबले में पांड्या पर लगे एक मैच बैन के चलते वह 23 मार्च वाला मुकाबला नहीं खेलेंगे.

 

सूर्या को कप्तानी सौंपने की यह जानकारी खुद पंड्या ने ही दी है. उन्होंने हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ 19 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी दौरान पंड्या ने कहा, ‘सूर्या इस समय भारतीय टी20 टीम का कप्तान है. ऐसे में मेरी गैरहाजिरी में वही इसके (कप्तानी) लिए सही उम्मीदवार भी है.’

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button