Hindi Newsportal

मुंबई के नाइक नगर में 4 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के फसें होने की आशंका, राहत बचाव अभियान जारी

0 224

मुंबई के नाइक नगर में 4 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के फसें होने की आशंका

सोमवार देर रात मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत ढह गयी। इमारत गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोग दब हुए है।  नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। अधिकारीयों ने बताया कि सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम करेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।’