ताज़ा खबरेंभारत

MP में अब धार्मिक स्थानों पर शूटिंग की होगी सरकारी वीडियोग्राफी, आपत्तिजनक दृश्य के फिल्मांकन पर होगी कार्रवाई भी

मध्य प्रदेश कि शिवराज सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है जिससे प्रदेश के धार्मिक और पवित्र शहरों में होने वाली वेब सीरीज़ और फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं और डायरेक्टर्स अब सतर्क रहना होगा। दरअसल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पवित्र शहरों में होने वाली वेब सीरीज़ और फिल्मों की शूटिंग की सरकारी वीडियोग्राफी कराने का बड़ा फैसला ले लिया है। अब सरकार प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल पर होने वाली शूटिंग की वीडियोग्राफी कर उसकी रिकॉर्डिंग रखगी। यदि इन स्थानों में अश्लील दृश्य शूट किए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया एलान।

इस मुद्दे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार अब सरकारी वीडियोग्राफी के जरिए अश्लीलता परोसने वालों पर नजर रखेगी। वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय की महेश्वर में शूटिंग के दौरान कुछ अश्लील दृश्य शूट किए गए थे। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। अब उस मामले में नेटफ्लिक्स के दो अफसरों पर FIR दर्ज की गयी और उसी विवाद से सबक लेते हुए सरकार ने वीडियोग्राफी कराने का फैसला लिया ताकि भविष्य में किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘A Suitable Boy’ को लेकर मध्य प्रदेश में काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इस सीरीज में फिल्माए गए एक किसिंग सीन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ना केवल नाराजगी जाहिर की थी बल्कि रीवा में नेटफ्लिक्स प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब मध्य प्रदेश सरकार मामले में जांच की बात कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button