ताज़ा खबरेंभारत

MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

भोपाल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक घटना सामने आई है जहां म.प्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. मौके पर घायल युवक को जीरापुर अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया.

 

राजगढ़ में म.प्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार द्वारा एक वाइक सवार को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार युवक अपनी गाड़ी को रोड पर टर्न कर रहा था कि तभी एक ब्लैक कार ने आकर उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि युवक खंभे में जा भिड़ा. देखें वीडियो…

घटना के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह घायल युवक का हालचाल लेने पहुंचे और घायल को भोपाल रेफर करवाया है. बताया जा रहा है कि युवक का बेहतर इलाज हो इसलिए सीएम ने अपने निजी अस्पताल में उसे रेफर करवाया है. टक्कर की वजह से बाइक सवार के सिर में भी गंभीर चोट आई है. इसके अलावा शरीर में भी चोट आई है.

 

वहीं घटना के बाद जीरापुर पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार को जब्त कर लिया है. इसके अलावा बताया जा रहा है कि पीड़ित की शिकायत पर कार के ड्राइवर पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के द्वारा कार जब्त किए जाने के बाद दिग्विजय सिंह दूसरी गाड़ी से राजधानी भोपाल गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button