ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी, अमित शाह ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर नागरिकों को दीं शुभकामनाएं

3 अक्टूबर, यानि आज से नवरात्रि का पावन दिन शुरू हो गया है, वहीं इस पावन दिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दी.

 

पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो. देवी मां की यह स्तृति आप सबके लिए…

इसी के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दिन पर दुनिया के कल्याण, खुशी और शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अपने साथी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं.

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिय एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. नवरात्रि, शक्ति की आराधना, आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय और जगत जननी माँ अम्बे के नौ रूपों की उपासना का महापर्व है. माँ दुर्गा से समस्त विश्व के कल्याण, सुख और शांति की कामना करता हूँ.

जय माता दी!

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, जगज्जननी माँ भगवती की उपासना के पावन महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि जगत में दुष्प्रवृत्तियों का विनाश हो, सद्प्रवृत्तियों का उन्नयन हो व चहुंओर खुशहाली और समृद्धि हो. जय माँ शैलपुत्री!

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button