मनोरंजन

‘Housefull 5’ के दो वर्जन एक ही दिन रिलीज करेंगे मेकर्स, दोनों में अलग होंगे क्लाइमैक्स और किलर

अक्षय कुमार की नई फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस साल स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 के बाद यह उनकी तीसरी रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म दो वर्जन में रिलीज की जाएगी – Housefull 5 और Housefull 5A। मेकर्स ने दोनों वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सामने पेश भी कर दिया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 एक ही दिन दो वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। दोनों फिल्मों का क्लाइमैक्स अलग होगा। यानी एक वर्जन में जिस किरदार को किलर दिखाया जाएगा, दूसरे वर्जन में कातिल कोई और होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के आखिरी 20 मिनट पूरी तरह अलग होंगे और दर्शकों को एक नई कहानी और अनुभव देखने को मिलेगा। कॉमेडी के साथ-साथ यह सस्पेंस एंगल भी दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। फिल्म के दोनों वर्जन को बुक माय शो और अन्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग लिस्ट किया जाएगा, ताकि दर्शक अपने पसंदीदा वर्जन को चुन सकें। यह रणनीति दर्शकों को दोनों वर्जन देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।

मेकर्स की यह नई रणनीति फिल्म के बिजनेस को दोगुना कर सकती है। चूंकि दर्शक दोनों वर्जन के क्लाइमैक्स और किलर्स को जानने के लिए दो बार टिकट खरीद सकते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की संभावना है। यह स्ट्रैटेजी बॉलीवुड में पहली बार आजमाई जा रही है।

बीते कुछ समय में लगातार फ्लॉप का सामना कर चुके अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म अहम मानी जा रही है। हाउसफुल 5 की यह इनोवेटिव रिलीज स्ट्रैटेजी उनके करियर को दोबारा रफ्तार देने में मददगार साबित हो सकती है। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button