ताज़ा खबरें

सीतापुर कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, SC में कल होगी जुबैर की याचिका पर सुनवाई

सीतापुर कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, SC में कल होगी जुबैर की याचिका पर सुनवाई

 

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक व फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर को सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है।

 

दरअसल, जुबेर को खैराबाद के महंत बजरंग मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को दिल्ली से सीतापुर जिला न्यायालय लाया गया। मो. जुबेर ने सोशल मीडिया पर खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरन ने खैराबाद थाने में बीते जून में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि जुबैर ने महंत को सिर्फ इसलिए गलत कहा, ताकि धार्मिक भावनाएं भड़क जाएं। मामले में खैराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

ऐसे में मोहम्मद जुबेर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जुबैर के वकील कोलिन गोन्जाल्विस ने इलाहबाद उच्च न्यायलय में 13 जून को उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। गोन्जाल्विस ने कहा कि जुबैर को जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनकी सुरक्षा के मामले में वास्तविक चिंता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार यानी 8 जुलाई को सुनवाई करेगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button