शादी के बंधन में बंधे पंजाब सीएम भगवंत मान, चंडीगढ़ में निभाई शादी की रस्में
पंजाब सीएम भगवंत मान और गुरप्रीत कौर ने आज यानी 7 जुलाई को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने की रस्में निभाई। दोपहर करीब 12 बजे दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं। शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था।
बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था।
🔲 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में एक करीबी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। @BhagwantMann pic.twitter.com/vlYUuY0x8P
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 7, 2022