भारत

महाकुंभ 2025 : त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना और आरती की. भूटान के राजा आज त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाएंगे. बता दें कि भूटान नरेश नामग्याल वांग्चुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वांग्चुक का स्वागत किया था.

 

भारत का प्रयागराज इन दिनों महाकुंभ के पावन रंग में सराबोर है वहीं इस रंग में रंगने के लिए देश विदेश से कई महान हस्तियां भारत में शिरकत कर रहीं हैं. इस के चलते भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी बीते दिन सोमवार को लखनऊ पहुंचे जहां से वह आज प्रयागराज के संगम घाट पर आए और सीएम योगी के साथ पूजा अर्चना की. बताया जा रहा है कि भूटान नरेश संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्श के लिए जाएंगे.

 

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने एक्स पर कहा, “शौर्य, संस्कार एवं सांस्कृतिक समरसता की पावन भूमि उत्तर प्रदेश में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन !”

 

दरअसल भारत और भूटान में मैत्री और सहयोग के सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सभी स्तरों पर आपसी समझ, भरोसा और भरपूर सहयोग झलकता है. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान की रानी जेटसन पेमा वांगचुक ने पिछले साल दिसंबर में भारत की यात्रा की थी. इस यात्रा के दौरान भूटान नरेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित के सभी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

 

भूटान नरेश का यह दौरा भारत-भूटान मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

Show More
Back to top button