ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प, `पुलिस ने कहा- जमीनी विवाद के चलते शुरू हुई हिंसा

मध्य प्रदेश में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प, `पुलिस ने कहा- जमीनी विवाद के चलते शुरू हुई हिंसा

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मामला बुधवार देर रात का है जहां जमकर आगजनी और पथराव हुआ। दरअसल जिले के करेणी गांव में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। यहां पर मारपीट की घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। मौक पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला किया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की गाड़ियों सहित कई गाड़ियों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा  मीडिया को दी गयी जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर करेणी गांव के आल्लावेली ने मोहन वर्मा पर हमला बोल दिया, जिसके बाद मोहन वर्मा के करीबियों ने आल्लावेली के बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट हिंसा में बदल गई और भीड़ ने आल्लावेली के घर में आग लगा दी। इस हिंसा में पुलिसवालों समेत दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। हिंसा को देखते हुए करेणी गांव में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है, साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि हालात और ना बिगड़े।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button