ताज़ा खबरें

लखनऊ के 100 स्थानों पर लगाए जायेंगे हेल्थ एटीएम, होगी फ्री जांच

लखनऊ के 100 स्थानों पर लगाए जायेंगे हेल्थ एटीएम, होगी फ्री जांच

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहरवासियों के लिए सौगात मिलने जा रही है। अब लखनऊ शहर में 100 स्मार्ट हेल्थ एटीएम लगने जा रहे हैं। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक एस.सी. सिंह ने बैठक में तय किया कि लखनऊ नगर निगम के सभी जोन और प्रमुख बाजारों में यह हेल्थ एटीएम बनाए जाएंगे। जहां 40 तरीके की स्वास्थ्य की जांचें मुफ्त या नाममात्र के शुल्क पर होंगी।

इन एटीएम के लगने से महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ होगा। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि, लगभग 60 जगहों का चयन हो चुका है और बाकी बची हुई जगहों, मॉडल बाजारों और नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसके लिए PGI में एक कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है।

उनके द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक यह हेल्थ एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर 10-15 फ़ीट के बॉक्स में स्थापित किया जाएगा, जहां मशीन लगाई जाएगी और इन मशीनों में कुल 40 तरीके की जांचें हों सकेंगी। कुछ जांचें मुफ्त में होंगी तो कुछ के लिए नाममात्र की फीस भी ली जा सकती है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button