LSG ने दर्ज की अपनी दूसरी जीत, MI को 12 रनों से हराया

आईपीएल में शुक्रवार को घरेलू टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने मुंबई के ख़िलाफ़ हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ लखनऊ ने इस लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ही ओपनर विल जैक्स (5) और रियान रिकल्टन (10) 17 रन बनने तक ही पवेलियन लौट गए. यहां से युवा नमन धीर (46 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) और सूर्यकुमार यादव (67 रन, 43 गेंद, 9 चौके, 1 छक्के) मिलकर टीम को पटरी पर लेकर आए, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मानो टीम पास्ट हो गई.
तिलक वर्मा (25 रन, 23 गेंद, 2 चौके) ने इतनी धीमी बल्लेबाजी की, कप्तान हार्दिक पंड्या (28 रन, 16 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने देर से बड़े शॉट खेलने शुरू किए. नतीजन मुंबई इंडियंस कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 191 रन ही बना सके और टीम जीत से 13 रन दूर रन गई. इस हार के साथ ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का जड़ा ‘पंजा’ भी बेकार चला गया.
लखनऊ की यह चौथे मैच में दूसरी जीत रही और वह अब प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गया है.





