ताज़ा खबरें

विपक्ष के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, कल 11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

विपक्ष के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, कल 11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

संसद का शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे से एक बार फिर शुरू हुआ था। लेकिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्रवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा में चर्चा शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने भारी हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। जैसे ही 12 बजे कार्यवाही शुरू की गई विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बता दें कि सोमवार से शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था जो अब 20 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि, सोमवार को सत्र शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही स्थगित कर दिया गया था। वहीं मंगलवार को भी संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के कारण लोकसभा और राज्यसभा में सत्र को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।  जानकारी के मुताबिक शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार द्वारा एक बार फिर से वक्फ बिल को पेश किया जाएगा. वहीं इसके अलावा 16 अन्य अहम विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button