चुनाव 2022ताज़ा खबरेंराजनीति

Live Update: गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत, Congress की हिमाचल में हुई वापसी

विधानसभा चुनाव परिणाम: गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा को लेकर चल रही मतगणना के अब नतीजे आ साफ़ हो गए हैं । निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की वापसी हुई है।

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ जीत का परचम लहराया है। यह लगातार सातवीं बार होगा जब भाजपा गुजरात में अपनी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस जीत के साथ ही भाजपा (BJP) ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।  इससे पहले कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी (Madhav Singh Solanki) की अगुवाई में 149 सीटें जीती थी। उसके बाद से किसी भी दल को इतनी भारी संख्या में सीटें जीतने का श्रेय नहीं मिला। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 155 सीटें जीतती नजर आ रही है।

बात अगर हिमाचल प्रदेश की करें तो यहाँ कांग्रेस पार्टी का जलवा दिखा। यहाँ कांग्रेस को 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली है। जो बहुमत के आंकड़े के पार है। हर पांच साल पर दूसरी पार्टी को सत्ता देने वाले इस राज्य में इस बार कांग्रेस को सत्ता मिल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, BJP को शाम साढ़े छह बजे तक के रुझानों में 23 सीटों पर जीत मिली है और 2 पर यह आगे चल रही थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button