YouTube और TV को पीछे छोड़, Reels बनी भारत की नंबर-1 पसंद!

भारत में शॉर्ट वीडियो कंटेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और अब Meta ने दावा किया है कि Instagram Reels इस श्रेणी में सबसे आगे निकल चुकी है। कंपनी की ओर से कराई गई एक ताजा स्टडी के मुताबिक, Reels ने YouTube, टीवी और बाकी सभी प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब Reels ने भारत में अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं।
97% लोग रोज देखते हैं शॉर्ट वीडियो
Meta की IPSOS स्टडी में देशभर के 33 शहरों के 3,500 से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में 97% लोग हर दिन किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो देखते हैं, जिनमें से 92% लोगों की पहली पसंद Reels है।
Gen Z और हाई-इनकम ग्रुप में सबसे लोकप्रिय
स्टडी के अनुसार, Reels खासतौर पर Gen Z और शहरी हाई-इनकम ग्रुप (NCCS A और B) के बीच सबसे पॉपुलर है। Meta का कहना है कि Reels ब्रांड डिस्कवरी और क्रिएटर एंगेजमेंट दोनों मामलों में सबसे आगे है।
ब्रांड्स के लिए बड़ा मौका
Meta ने बताया कि भारत में 80% लोग उसके प्लेटफॉर्म्स पर नए ब्रांड्स खोजते हैं। कंपनी का दावा है कि Reels पर दिए गए विज्ञापन पारंपरिक लंबे वीडियो विज्ञापनों की तुलना में 2 गुना ज्यादा याद रखे जाते हैं और 4 गुना ज्यादा मैसेज एसोसिएशन बनाते हैं। साथ ही, Reels विज्ञापन ब्रांड मेट्रिक्स को 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी तरीके से बढ़ाते हैं।
कंटेंट खपत में बदलाव
Meta का कहना है कि Reels अब कल्चरल कन्वर्सेशन का अहम हिस्सा बन चुका है। प्लेटफॉर्म पर फैशन से जुड़ा कंटेंट 40% ज्यादा देखा जा रहा है, ब्यूटी और मेकअप से जुड़े वीडियो 20% ज्यादा और म्यूजिक व मूवी कंटेंट 16% ज्यादा देखा जा रहा है।
क्रिएटर्स और मार्केटर्स के लिए सलाह
Meta का सुझाव है कि ब्रांड्स और मार्केटर्स को Reels के लिए खास तौर पर तैयार किए गए “सोशल-फर्स्ट क्रिएटिव्स” पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, क्रिएटर्स के साथ मिलकर असली और कल्चर से जुड़े कंटेंट पेश करना ब्रांड्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।





