कोलकाता रेप-मर्डर मामला: ममता बनर्जी बीजेपी को खुली धमकी, भाजपा अध्यक्ष सुकांता ने मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्ली: कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद से पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम छिड़ गया है. बंगाल में आज बीजेपी द्वारा हुए बंगाल बंद आंदोलन और आरोप के बीच आज भड़कीं सीएम ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि ‘याद रखें अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी चुप नहीं रहेगा. इसको लेकर आज केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

सीएम ममता बनर्जी के धमकी भरे बयान के चलते आज केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र में लिखा, “मैं आपका ध्यान हाल ही में कोलकाता में टीएमसी की छात्र शाखा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयानों की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जहाँ उन्होंने बेशर्मी से लोगों को उकसाते हुए कहा ‘मैंने कभी बदला नहीं लिया, लेकिन अब जो करना है, वो करूँगी.’ यह राज्य के सर्वोच्च पद से बदले की राजनीति का खुला समर्थन है… मैं पश्चिम बंगाल के नागरिकों के हितों की रक्षा करने और हमारे राष्ट्र के संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए आपकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की आशा करता हूँ.”
गौरतलब है कि आज ममता बनर्जी ने कोलकाता की एक रैली में केंद्र सरकार और BJP पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग अपनी पार्टी की मदद से बंगाल में आग लगा रहे हैं. माहौल बिगाड़ रहे हैं. याद रखिए… बंगाल में अगर आग लगाएंगे, तो असम भी नहीं बचा रहेगा. बंगाल अगर जलेगा, तो असम, बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे. नॉर्थ ईस्ट भी चुप नहीं रहेगा. यूपी-बिहार भी चुप नहीं रहेगा.”





