जानिए किस वादे के साथ पीएम मोदी और मार्कोस जूनियर ने मिलाए हाथ!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। यह बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में भारत और फिलीपींस के बीच गहरे और दोस्ताना संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों देशों के संबंध सभ्यता, इतिहास और लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव पर आधारित हैं।
PM @narendramodi warmly welcomed President @bongbongmarcos of the Philippines at Hyderabad House.
🇮🇳& 🇵🇭 share close bonds based on the foundation of our civilizational, historical and people-to-people connections.
Comprehensive discussions aimed at further cementing our… pic.twitter.com/bqu4ZjSjrn
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 5, 2025
इस मुलाकात के जरिए आपसी दोस्ती और सहयोग को नए आयाम देने की कोशिश की जा रही है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने एक खास कार्यक्रम में मिलकर स्मारक डाक टिकट भी जारी किए। यह डाक टिकट भारत और फिलीपींस के मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक हैं। सांस्कृतिक और कूटनीतिक साझेदारी को यादगार बनाने के उद्देश्य से इन्हें जारी किया गया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और गहरा करने का संकल्प भी लिया।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात से द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापार, रक्षा, संस्कृति समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा।





