IPL 2024खेलताज़ा खबरें

KKR ने अपने नाम किया आईपीएल 2024 का खिताब, SRH को 8 विकेट से दी मात 

KKR ने अपने नाम किया आईपीएल 2024 का खिताब, SRH को 8 विकेट से दी मात 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब एक बार फिर से अपने नाम कर लिया है। बीते रविवार चेन्नई में हुए आईपीएल 2024 के फाइनल में KKR ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को करारी मात दी है। KKR ने SRH को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का आसान टारगेट दिया था। केकेआर टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10.3 ओवरों में ही मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया।

बता दें कि . कोलकाता ने इससे पहले 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। दोनों ही बार गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था. इसके बाद 2021 सीजन में ओएन मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंचे थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी. यह केकेआर टीम का चौथा फाइनल रहा, जिससे अपने नाम कर कोलकाता ने तीसरा खिताब जीत लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button