ताज़ा खबरें

कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा एवं यातायात इंतजाम पुख्ता: दिल्ली पुलिस

कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा एवं यातायात इंतजाम पुख्ता: दिल्ली पुलिस

 

कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद अब 14 जुलाई, 2022 यानी की कल से ‘कांवड़ यात्रा’ शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दो साल बाद शुरू हो रही इस यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा एक बड़ा विषय है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भी कांवड़ यात्रा के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।

 

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ तैयारियां की जा रही हैं। कुछ ऐसे खास मार्ग हैं जो कांवडियों के लिए समर्पित किये गये हैं। कांवड़ियों के लिए कुल 338 शिविर लगाये जा रहे हैं। मैं कांवड़ियों से कहना चाहता हूं कि वे उनके लिए समर्पित किये गये मार्गों से जाएं। ’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मोटरचालकों और अन्य यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा निर्धारित सड़क लेन में चलना चाहिए।’’

दिल्ली पुलिस के अनुसार 14 से 26 जुलाई तक सुरक्षा एवं यातायात के लिए विशेष इंतजाम रहेगा क्योंकि 21 जुलाई के बाद कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। कांवड़ यात्रा को और सुरक्षित एवं आसान बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने पहली बार यात्री पंजीकरण प्रणाली बनायी है। यात्रियों का ब्योरा मिलने से अधिकारियों के लिए किसी जरूरत की स्थिति में त्वरित मदद प्रदान कर पाना आसान हो जाएगा। ’’

बता दें,  इस साल की ‘कांवड़ यात्रा’ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू कर दी गयी है। यात्री अपने मोबाइल फोन से कांवड़ डॉट दिल्ली पुलिस डॉट गर्वन डॉट इन पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button