Hindi Newsportal

द ग्रेट खली ने टोल प्लाजा कर्मी को थप्पड़ जड़ने वाले वायरल वीडियो पर दी सफाई, बोले स्लेफ़ी लेने पर हुई बहस, देखें वीडियो

फाइल फोटो
0 845

द ग्रेट खली ने टोल प्लाजा कर्मी को थप्पड़ जड़ने वाले वायरल वीडियो पर दी सफाई, बोले स्लेफ़ी लेने पर हुई बहस, देखें वीडियो 

 

इन दिनों में पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, जालंधर से करनाल जाते वक्त द ग्रेट खली द्वारा एक टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों से बहस किए जाने का एक वीडियो सामने आया, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया। जिसके बाद खली को सोशल मीडिया पर उनके बर्ताव को लेकर ट्रोल किया जाने लगा। इसी के बाद खली ने सफाई दी है और वीडियो जारी कर बताया है कि आखिर टोल प्लाज़ा पर हुआ क्या था।

द ग्रेट खली ने बताया है कि पंजाब के फिल्लौर में कल (सोमवार) को टोल टैक्स वालों ने मेरी कार रोकी और सेल्फी लेने की जिद की। जब मैंने सेल्फी लेने को मना कर दिया, तब मेरे को लेकर रेसिस्ट कमेंट किए गए, इसके अलावा उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। द ग्रेट खली का कहना है कि कंपनी को टोल कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि जिस वायरल वीडियो के चलते खली को ट्रोल किया जा रहा था, उस वीडियो में द ग्रेट खली को टोल कर्मचारियों से बहस करते हुए देखा गया था, इसी दौरान वीडियो में टोल कर्मचारियों द्वारा कहा जा रहा है कि वह थप्पड़ क्यों मार रहे हैं। साथ ही वीडियो में द ग्रेट खली से आईकार्ड भी मांगा जा रहा है।  यह वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसके बाद खली को उनके बर्ताव के लिए ट्रोल भी किया जा रहा था। ये वीडियो तब का है जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे।