ताज़ा खबरें

Karwa Chauth 2023: जानें क्या है पूजा के लिए सही मुहूर्त, कब नज़र आएगा चाँद

Karwa Chauth 2023: जानें क्या है पूजा के लिए सही मुहूर्त, कब नज़र आएगा चाँद

आज यानी बुधवार को देश में हिन्दू मान्यताओं अनुसार करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व सुहागन औरतों के लिए होता है। इस दिन सुहागन औरतें अपने पतियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती है। पूरा दिन व्रत रहने के बाद सुहागन रात को चंद्रमा के दर्शन करने व पूजा करने के बाद यह व्रत तोड़ा जाता है।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा, इस दिन बहु द्वारा अपनी सास को सरगी देने की भी परंपरा है। इस बार करवा चौथ पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या है करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.36 बजे से लेकर शाम 6.54 बजे तक रहेगा। यानी करवा चौथ पूजन के लिए आपको सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट का ही समय मिलने वाला है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 15 मिनट बताया जा रहा है।

इन शहरों में देखे कब नज़र आएगा चाँद 

 

दिल्ली – 8 बजकर 15 मिनट पर .

मुंबई- 8 बजकर 49 मिनट पर

कोलकाता- 7 बजकर 45 मिनट पर

चंडीगढ़- 8 बजकर 10 मिनट

पंजाब- 8 बजकर 14 मिनट पर

देहरादून- 8 बजकर 6 मिनट पर

पटना- 7 बजकर 51

चेन्नई- 8 बजकर 45 मिनट

बेंगलुरु- 8 बजकर 54 मिनट

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button