ताज़ा खबरें

Kanpur Violence: कानपूर पुलिस ने जारी की हिंसा में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें, 18 की हो चुकी है गिरफ़्तारी

Kanpur Violence: कानपूर पुलिस ने जारी की हिंसा में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें, 18 की हो चुकी है गिरफ़्तारी

कानपूर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 जून को जिले में हुई हिंसा में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें जारी की। कानपूर पुलिस ने हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है और स्थानीय लोगों से उन संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की है।

बता दें शुक्रवार को कानपुर के नई सड़क इलाके में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। यह घटना दोपहर के वक्त की है। दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल हालात काबू में है और घटना को लेकर कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘एक पक्ष के करीब 100 लड़के बाहर निकलकर आए और नारेबाजी करने लगे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पत्थर बरसने लगे। उन्होंने जानकारी दी है पुलिस ने झड़प पर काबू पा लिया इस मामले पर कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button