ताज़ा खबरेंभारत

करीना कपूर खान नहीं कंगना रणौत बनेंगी ‘सीता’, निर्देशक ने इस अंदाज़ में की ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा; देखे फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। कुछ OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचा रही है तो कुछ अब परदे पर धूम मचा रही है। इसी क्रम में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं। लेकिन इन सब के बीच , इस बीच एक फिल्म बीते काफी दिनों से अपनी स्टार कास्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खिया बटोर रही है। तो बता दे कि इस फिल्म का टाइटल ‘सीता : द इनकार्नेशन’ है। अब इस फिल्म को लेकर पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इस फिल्म में करीना कपूर ‘सीता’ के रोल में नजर आने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस की डिमांड भी की है। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं उसने कंगना के फैंस का दिल गदगद कर दिया है।

अब कंगना बनेगी सीता, जारी किया फर्स्ट पोस्टर।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सीता : द इनकार्नेशन’ में पहले करीना कपूर नजर आने वाली थीं लेकिन अब कंगना रनौत का नाम फाइनल हो गया है। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसे खुद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘द इनकार्नेशन- सीता, मुझे इस फिल्म के टैलेंटेड आर्टिस्ट के साथ टाइटल रोल के लिए ऑनबोर्ड होकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। सीता-राम के आशीर्वाद से… जय सियाराम’-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

डायरेक्टर ने भी साझा की जानकारी।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं डायरेक्टर अलौकिक देसाई। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म के डायरेक्टर का पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें मौके के लिए शुक्रिया भी कहा है। जिसमें लिखा है- ‘जो एक मिराज था, वो अब साफ दिखाई दे रहा था। एक पावन किरदार जिसे एक्सप्लोर नहीं किया गया था वो आज हकीकत है। मैं सीता के तौर पर कंगना को ऑनबोर्ड करके बेहद एक्साइटेड हूं’।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alaukik Desai (@alaukikdesai)

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button