जितेश शर्मा की कप्तानी पारी ने RCB को दिलाई जीत, Qualifier 1 में PBKS से होगा सामना

एक क्लासिक मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे सफल रन चेज किया, 8 गेंद शेष रहते 228 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल किया. मैच के हीरो रहे जितेश शर्मा – जन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए निडरता से सिर्फ़ 33 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली और चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ एक यादगार जीत दर्ज की.
आरसीबी की शुरुआत में जीत की उम्मीदें कम होती दिख रही थीं, जब विराट कोहली के आउट होने के बाद उन्हें आखिरी 52 गेंदों पर 105 रन की जरूरत थी. लेकिन इसके बाद जितेश ने शानदार पलटवार किया और अपनी उम्र से कहीं बेहतर खेल दिखाते हुए एलएसजी से मैच छीन लिया. उनकी पारी में कई चौके और छक्के शामिल थे, जिससे एलएसजी के गेंदबाजी आक्रमण का मनोबल टूट गया, जो पहले से ही फील्डिंग में चूक से जूझ रहा था.
Didn’t throw the helmet. We respect it. 🥶 pic.twitter.com/angg5cjKCA
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 27, 2025
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 27 मई की रात बेखौफ पारी खेलने के बाद उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल था. प्लेयर ऑफ द मैच जितेश ने 33 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए. उन्हें मयंक का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 23 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके जड़े. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.
सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रन की पारी से तीन विकेट पर 227 रन बनाए. आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
आरसीबी (RCB) की कप्तानी करने वाले जितेश ने 85 रन की नाबाद पारी खेलकर आईपीएल में एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जितेश आईपीएल के इतिहास में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे नंबर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. ऐसा कर जितेश ने महान धोनी के 2018 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया.





