ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

JD(U) के पूर्व नेता पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा आज यानि मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका पार्टी में स्वागत किया. बता दे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सलाहकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य वर्मा को 2020 में राज्य में सत्तारूढ़ जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था.

“आज मैं तृणमूल में शामिल हो गया हूं। जदयू छोड़ने के बाद मेरे पास चिंतन का समय था। आज के राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए, हम देख सकते हैं कि एक मजबूत विपक्ष का होना आवश्यक है। ममताजी एक सार्थक पार्टी का निर्माण कर रही हैं और इसलिए मैं शामिल हुआ।” वर्मा ने रिपोर्टर्स से कहा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button