JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बने पार्टी के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के चलते बिहार में सियासी हलचल तेज है इसके मद्देनजर फिलहाल पूरे देश की नजर बिहार पर है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की. जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने इस्तीफे की पेशकश की जिसके बाद उनके इस्तेफे को मंजूर कर लिया गया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “…वे(नीतीश कुमार) पहले भी लगातार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं. उन्हें शुभकामनाएं.”
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के #JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "…वे(नीतीश कुमार) पहले भी लगातार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उन्हें शुभकामनाएं।" #TejashwiYadav pic.twitter.com/4cvQ2WegJR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 29, 2023
बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. वरिष्ठ पार्टी नेता के सी त्यागी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है. पिछले काफी समय से जेडीयू में सांगठनिक बदलाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम था. हालांकि, बैठक से पहले ललन सिंह ने इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया था.





