मनोरंजन

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर का पहला लुक रिवील, स्वैग भरे अंदाज ने मचाया धमाल

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को फिल्म निर्माताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का पहला लुक जारी कर दिया, जो फिल्म में मुख्य किरदार अचियम्मा की भूमिका निभा रही हैं।

जारी किए गए पोस्टरों में जान्हवी का स्टाइलिश और दमदार लुक फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पोस्टर में जान्हवी माइक पर बोलती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने अपने ब्लाउज में गॉगल लगाया हुआ है — यह लुक उनके स्वैग और कॉन्फिडेंस को बखूबी दर्शाता है। दूसरे पोस्टर में वह खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करती दिख रही हैं, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज साफ झलकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

फिल्म ‘पेद्दी’ का निर्देशन बुचि बाबू सना कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण सुकुमार राइटिंग्स, मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है। इसे वृद्धि सिनेमाज के सहयोग से संयुक्त रूप से तैयार किया जा रहा है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संगीत का जिम्मा ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान संभाल रहे हैं, जबकि रत्नवेलु सिनेमैटोग्राफी, कोल्ला अविनाश आर्ट डायरेक्शन और नवीन नूली एडिटिंग का काम कर रहे हैं।

यह फिल्म 27 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button