भारत

रतन टाटा के नाम से जानी जाएगी जगीरोड इलेक्ट्रोनिक सिटी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

असम राज्य के डेवलपमेंट में मुख्य योगदान देने वाले दिवंगत रतन टाटा और टाटा ग्रुप के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री सरमा की सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के तहत रतन टाटा को ट्रिब्यूट देते हुए जगीरोड में बनाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक सिटी का ‘रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जगीरोड’ नाम रखा जायेगा.

 

इस घोषणा को करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने रतन टाटा और उनके टाटा ग्रुप की सराहना करते हुए कहा की रतन टाटा और ग्रुप ने असम में अलग-अलग क्षेत्रों में काफी एहम इन्वेसमेंट किया हैं, इस इन्वेसमेंट से ही राज्य की आर्थिक और औधोगिक विकास की गति बढ़ी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रतन के “अद्वितीय योगदान” को सम्मानित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रतन टाटा 2021 के “असम बैभव” अवार्ड विनर थे.

 

असम के मुख्यमंत्री ने x (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा करते हुए कहा की, “राज्य के विकास में रतन टाटा और टाटा समूह की जबरदस्त भूमिका और योगदान को मान्यता देने के लिए, #असमकैबिनेट ने जगीरोड में आगामी इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जगीरोड रखने का फैसला किया है.”

 

इस ‘रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जगीरोड’ प्रोजेक्ट में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जायेगा,  इसमें टाउनशिप और सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया जाएगा.

 

रतन टाटा की औद्योगिक यात्रा:

रतन टाटा का अक्टूबर 2024 में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया, रतन टाटा का नाम देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार है. वे सरल और शांत स्वभाव के व्यक्तित्व भी थे. उनके वैश्विक दृष्टिकोण ने टाटा समूह को बदल दिया. उनके ब्रांड टाटा ने अंतर्राष्ट्रीय तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनायीं थी और भारतीय उद्यमिता के लिए नए मानक स्थापित किए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button