विदेश

“यह सब सोशल मीडिया पर है”: भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे पर अपना मजाक बनवा बैठे Pak रक्षा मंत्री

भारत ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया और उन्हें नेस्तोनाबूत कर दिया है तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत को गीदड़ धमकी दे रहे हैं. दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ मैदान में कौशल ना होने के कारण सोशल मीडिया पर जंग लड़ रहे हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद पाकिस्तान में चलाए जा रहे गलत सूचना अभियान का पर्दाफाश किया है.

 

सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान द्वारा पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के अपने दावे को सोशल मीडिया पर मौजूद सबूतों के आधार पर पेश किया. जब उनसे पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने के दावे का सबूत मांगा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “यह सब सोशल मीडिया पर है, भारतीय सोशल मीडिया पर, हमारे सोशल मीडिया पर नहीं. इन विमानों का मलबा कश्मीर में गिरा. और आज यह सब भारतीय मीडिया में है, और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है.”

 

एंकर ने जवाब दिया, “मुझे खेद है कि हमने आपसे सोशल मीडिया कंटेंट के बारे में बात करने के लिए यहां नहीं पूछा.” जब उनसे इस बारे में और पूछा गया कि लड़ाकू विमानों को कैसे मार गिराया गया और किस उपकरण का इस्तेमाल किया गया, तो ख्वाजा आसिफ पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए विमान का खुलासा नहीं कर सके.

 

जब उनसे इस दावे के सबूतों के बारे में पूछा गया और पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को मार गिराने के लिए चीनी उपकरणों का इस्तेमाल किया, तो उन्होंने कहा, “नहीं, चीनी उपकरण. हमारे पास चीनी विमान हैं, JF-17 और JF-10. वे चीनी विमान हैं, लेकिन अब उनका निर्माण और संयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है. यह इस्लामाबाद के बहुत करीब है, हमारे पास वहां एक सुविधा है जहां इन विमानों का निर्माण किया जाता है, और अगर भारत फ्रांस से विमान खरीद सकता है और उनका उपयोग कर सकता है, तो हम भी चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके से विमान खरीद सकते हैं और उनका उपयोग कर सकते हैं.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button