ताज़ा खबरें

ISRO ने PSLV-C56 को 6 सह यात्री उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक किया लॉन्च, इसरो प्रमुख ने वैज्ञानिकों को दी बधाई 

ISRO ने PSLV-C56 को 6 सह यात्री उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक किया लॉन्च, इसरो प्रमुख ने वैज्ञानिकों को दी बधाई 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को आज यानि रविवार को बड़ी सफलता मिली है। ISRO ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C56 को 6 सह यात्री उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया। बता दें कि स्वदेशी और सिंगापुर के छह सैटेलाइट शामिल हैं, सिंगापुर के इन सैटेलाइट्स के सफल लॉन्चिंग के साथ-साथ इसरो ने इस साल का तीसरा कमर्शियल लॉन्च पूरा कर लिया है।

लॉन्चिंग के बाद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि बधाई हो, प्राथमिक उपग्रह DS-SAR और 6 सह-यात्री उपग्रहों सहित 7 उपग्रहों को ले जाने वाले PSLV-C56 को सफलतापूर्वक सही ऑर्बिट में स्थापित किया गया।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। PSLV-C56 सहित बाकी के सात सह यात्री उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से स्थापित किया गया है। इसरो ने कहा कि उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद प्राथमिक उपग्रह अलग हो गया। उसके बाद छह अन्य सह-यात्री उपग्रह भी अलग हो गए, जिन्हें क्रमिक रूप से इच्छित कक्षाओं में तैनात किया गया।

गौरतलब है कि साल 2023 में इसरो का यह मिशन तीसरा वाणिज्यिक मिशन है। इससे पहले इसरो ने मार्च में एलवीएम3 रॉकेट से ब्रिटेन के वनवेब से संबंधित 36 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया था। इसके बाद अप्रैल में पीएसलएलवी रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया था। डीएस- एसएआर को सिंगापुर की डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलाजी एजेंसी (डीएसटीए) और सिंगापुर के ही एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button