इज़राइल ने ईरान पर किया ‘सटीक हमला’, तेहरान ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान में चल रहे तनाव के बीच शनिवार की सुबह इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागी.
इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा, “इजरायल राज्य के खिलाफ ईरान में शासन के महीनों के लगातार हमलों के जवाब में- अभी इजरायल रक्षा बल ईरान में सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले कर रहे हैं.”
ईरान में शासन और क्षेत्र में उसके प्रतिनिधि 7 अक्टूबर से सात मोर्चों पर लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं, जिसमें ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं. दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह, इजरायल राज्य के पास भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार और कर्तव्य है.
हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं.
हम इज़राइल राज्य और इज़राइल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे.
In response to months of continuous attacks from the regime in Iran against the State of Israel—right now the Israel Defense Forces is conducting precise strikes on military targets in Iran.
The regime in Iran and its proxies in the region have been relentlessly attacking… pic.twitter.com/OcHUy7nQvN
— Israel Defense Forces (@IDF) October 25, 2024
इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया है जहां से ईरान इजरायल पर हमले करता रहा है. जानकार मानते हैं कि इन हमलों के पीछे इजरायल का मकसद ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को बर्बाद करना है. वहीं, आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे हमले आगे भी जारी रहेंगे. सूत्रों के अनुसार ईरान पर हमले के लिए इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया है. इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है जहां ईरान अपनी मिसाइलें रखता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इजरायल आगे भी बड़े हमले की तैयारी में है. शनिवार को हुए हमलों में इजरायल ने तेहरान पर भी बम बरसाए हैं.





