खेल

IPL16 का दूसरा मुकाबला, पंजाब के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

IPL16 PBKS vs KKR: देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल की शुरुआत हो गई है. IPL16 के दूसरे मुकाबले में आज पंजाब के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

 

यह मैच मोहाली में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स इस बार फिर एक नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी. इस साल पंजाब टीम की कप्तानी धवन के हवाले हैं. पिछले आईपीएल में धवन शानदार फॉर्म में रहे थे. ऐसे में धवन के परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रहेगी.

 

वहीं  केकेआर को इस सीजन अपना कमाल दिखाना है तो रसेल को धमाका करना होगा. रसेल यदि इस सीजन फॉर्म में रहे तो फिर केकेआर को रोक पाना विरोधी टीमों के लिए मुश्किल हो सकता है. वहीं, इस साल केकेआर की कप्तानी नितीश राना के कंधे पर होगी.

 

संभावित इलेवन (Probable Playing XIs)

 

पंजाब किंग्स (PBKS): शिखर धवन (c), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (wk), शाहरुख खान, सैम कुरेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): एन जगदीसन (wk), रहमानुल्लाह गुरबाज, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button