खेल

IPL Auction 2023: IPL Auction में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की धूम; 18.50 करोड़ में नीलाम हुए Sam Curran

कोच्चि: आईपीएल में पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदकर नया रिकॉर्ड बनाया है. वहीं स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा.

 

आईपीएल ऑक्शन 2023 में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की धूम रही. कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर लुटाया गया वहीं टॉप-5 में भारत दूसरे जबकि वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर रहा.

 

सैम करन को एक बार फिर पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. जिसके लिए उन्हें 18.50 करोड़ खर्च करने पड़े. वहीं स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा. आईपीएल 2023 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों के टॉप 3 में करेन और स्टोक्स रहे. ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर (Cameroon Green) मुंबई इंडियंस ने खूब पैसा लुटया. ग्रीन 17.50 करोड़ में बिके.

 

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन 2023 की नीलामी में चौथी सबसे बड़ी खरीद बन गए क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स फिनिशर की तलाश में 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को पहली नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button