IPL2025

IPL 2025: लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज, टॉस जीतकर RCB ने चुनी पहले गेंदबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का लीग चरण आज समाप्त हो रहा है। टूर्नामेंट के 70वें और अंतिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। मुकाबला बेंगलुरु के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम की नजर जीत के साथ अंक तालिका में टॉप 2 में जगह बनाने पर टिकी है। वहीं, लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

मैच की शुरुआत से पहले टॉस हुआ, जिसमें किस्मत ने RCB का साथ दिया। कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन में टिम डेविड को मौका नहीं दिया है, जबकि LSG ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके और दिगवेश राठी को शामिल किया है।

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस हारने के बाद कहा, “हमारे लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी मायने नहीं रखता। पिछले मुकाबले में हमने अपनी क्षमता दिखाई थी। हर मैच हमारे लिए सीखने का मौका है और हम आखिरी गेंद तक अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।

लखनऊ सुपर जायंट्स:
मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।

RCB के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ में बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, LSG इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का सम्मानजनक समापन करना चाहेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button