IPL2025

आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने, गिल ने चुनी गेंदबाजी

आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में रविवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल अंकतालिका में सबसे नीचे है और टीम को अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में हार झेलने के बाद दमदार वापसी की है। टीम ने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी दिग्गज टीमों को शिकस्त देकर आत्मविश्वास हासिल किया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है, जहां एक ओर हैदराबाद वापसी करना चाहेगी, वहीं गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button