Hindi Newsportal

IPL 2024: MI ने SRH को चटाई धूल, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

0 176
IPL 2024: MI ने SRH को चटाई धूल, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

 

आईपीएल 2024 के 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यहाँ MI ने SRH को 7 विकट से हरा दिया। यह मुंबई की 12 मैचों में चौथी जीत रही। मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने सेंचुरी लगाई, यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा, उन्होंने 51 बॉल पर 102 रन बनाए। टीम से पीयूष चावला और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट लिए।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया।

 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन