IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: MI और RR की टीमों का होगा आमना-सामना, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

IPL 2024: MI और RR की टीमों का होगा आमना-सामना, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

 

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आज 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमना-सामना होगा। मुंबई इंडिंयस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच यह दिलचस्प मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा।

बता दें कि हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना किया है। जिसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान से अपने हार के सिलसिले पर रोक लगाना चाहेगी।

वहीं संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सत्र में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते है और इस दौरान उसके ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11- 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।

राजस्थान रॉयलस: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button